दुमका दर्पण प्रतिनिधि, दुमका। दुमका व्यवहार न्यायालय में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जिला न्यायालय प्रशासन ने साक्षात्कार के अगले चरण यानी चौथी और पांचवीं सूची का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी रोल नंबर के अनुसार इंटरव्यू की तारीख आधिकारिक सूची में देख सकते हैं।
चौथी सूची: रोल नंबर 2281 से 4380 तक
चौथी सूची में रोल नंबर 2281 से 4380 तक के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इनका साक्षात्कार 2 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर आयोजित होगा।
पांचवीं सूची: रोल नंबर 4381 से 4620 तक
पांचवीं सूची में रोल नंबर 4381 से 4620 तक के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 26 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे
दोनों सूचियों के अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अपनी सूची में दिए गए रोल नंबर के सामने दर्ज इंटरव्यू की तारीख को ध्यान से देखें और निर्धारित समय पर पहुंचें।
इंटरव्यू में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?
अभ्यर्थी इंटरव्यू में जाते समय अपने साथ आवेदन पत्र की प्रति, प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा हालिया पासपोर्ट साइज फोटो सहित संबंधित आवश्यक दस्तावेज रखें। मूल दस्तावेजों के साथ स्वप्रमाणित प्रतियां भी तैयार रखें।
यहां देखें आधिकारिक इंटरव्यू सूची
अभ्यर्थी अपनी रोल नंबर के अनुसार इंटरव्यू की सटीक तारीख और नाम की पुष्टि करने के लिए दुमका सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के Recruitment सेक्शन में संबंधित PDF सूची उपलब्ध है।
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक PDF में दी गई तारीख और निर्देशों के अनुसार ही इंटरव्यू में शामिल हों। इस जानकारी को अन्य अभ्यर्थियों के साथ भी साझा करें।
स्रोत: दुमका जिला न्यायालय द्वारा जारी चौथी और पांचवीं इंटरव्यू सूची।
दुमका दर्पण | दुमका

0 टिप्पणियाँ