Dumka News: दुमका में 27 जुलाई को रोजगार मेला, 16 कंपनियां देंगी 3500+ नौकरियां, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

दुमका रोजगार मेला 2026 के लिए सरकारी आईटीआई परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला की आधिकारिक सूचना
27 जुलाई 2026 को सरकारी आईटीआई परिसर, दुमका में आयोजित होने वाले एक दिवसीय रोजगार मेला की आधिकारिक सूचना।

दुमका, 27 जुलाई। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, दुमका द्वारा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

रोजगार मेला का आयोजन सुबह 10:30 बजे से सरकारी आईटीआई परिसर, दुमका में किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार निजी क्षेत्र की 16 कंपनियां इस रोजगार मेले में भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।

3500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

जारी सूचना के अनुसार रोजगार मेले में लगभग 3,500 से अधिक रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। भर्ती विभिन्न कंपनियों द्वारा की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से—

  1. SBI Life Insurance
  2. Blinkit
  3. Tata Motors
  4. Walkaroo International
  5. Checkmate Services
  6. Ryonan Electric India
  7. Shivford Group
  8. Aerosoft Healthcare
  9. ESAF Foundation
  10. Frontier Knitters
  11. First Fly Corporate
  12. Zogriaa Com
  13. Freedom Employability Academy
  14. Red Guard Consultant
  15. Seva Sahyog Securities
  16. RSG Sales & Services

शामिल हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

रोजगार मेले में निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी—

  1. Security Guard
  2. Sewing Machine Operator
  3. Production Trainee
  4. Picker/Packer
  5. Sales Marketing
  6. Technician
  7. Survey Executive
  8. Supervisor
  9. Computer Operator
  10. Tele Caller
  11. Accountant
  12. HR Manager
  13. Driver
  14. Cook
  15. Teacher
  16. Nurse Trainer
  17. Tailoring Trainer
  18. Receptionist
  19. Life Mitra
  20. Multiple Staff
  21. Machine Operator

आदि पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

योग्यता

भर्ती के लिए विभिन्न पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है।

  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • आईटीआई
  • डिप्लोमा
  • ANM/GNM
  • स्नातक
  • स्नातकोत्तर
  • बी.ई./बी.टेक

आदि अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

वेतन

विभिन्न कंपनियों द्वारा ₹9,000 से लेकर ₹48,000 प्रतिमाह तक वेतन की पेशकश की गई है। कुछ पदों पर वेतन कंपनी के नियमानुसार निर्धारित होगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जरूरी बातें

विभाग के अनुसार अभ्यर्थियों का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। जिनका निबंधन नहीं हुआ है, वे पहले ऑनलाइन या स्थानीय नियोजनालय में निबंधन करा लें।

रोजगार मेले के दिन निबंधन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

अभ्यर्थी अपने साथ—

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • दो प्रतियों में Resume
  • आधार कार्ड
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र

अवश्य लेकर जाएं।

ऑनलाइन निबंधन

ऑनलाइन नियोजन निबंधन के लिए अभ्यर्थी झारखंड नियोजन विभाग की वेबसाइट पर भी पंजीकरण कर सकते हैं।

ऑनलाइन निबंधन:  Jharkhand Yiyojnalay Online Nibandhan 

PDF डाउनलोड करें

रोजगार मेले की आधिकारिक सूचना (PDF) डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

📄 PDF डाउनलोड लिंक: Dumka Rojgar Mela 2026 Official Notification PDF Download

स्रोत: यह समाचार जिला प्रशासन, दुमका एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, दुमका द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर तैयार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ