दुमका में अंतरराष्ट्रीय MMA फाइटर देवगन मरांडी का भव्य स्वागत, युवाओं को दिया मेहनत और अनुशासन का संदेश

दुमका में अंतरराष्ट्रीय MMA फाइटर देवगन मरांडी का सम्मान समारोहदुमका दर्पण | दुमका

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके झारखंड के युवा आदिवासी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर देवगन मरांडी का रविवार (12 जुलाई 2026) को दुमका परिसदन में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में खेल प्रेमियों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

समारोह के दौरान देवगन मरांडी का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि देवगन मरांडी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियां झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

अमरदीप हाँसदा ने युवाओं से खेलों को अपनाने की अपील की

कार्यक्रम में उपस्थित अमरदीप हाँसदा ने कहा कि देवगन मरांडी ने यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लगन और निरंतर मेहनत के दम पर विश्व स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने, अनुशासन बनाए रखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया।

सम्मान से मिली नई प्रेरणा: देवगन मरांडी

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए देवगन मरांडी ने सभी आयोजकों, अतिथियों और दुमका के युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा देश और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की प्रेरणा देता है।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। अनिल सोरेन ने विश्वास जताया कि देवगन मरांडी आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर आदिवासी समाज, झारखंड और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

समारोह में अनिल बेसरा, ब्रजेंद्र सोरेन, प्रेम शिवमंगल, ईशाराज मुर्मू, ब्लेस एमैनुएल टुडू, सुधीर हेंब्रोम, अजीत टुडू, जॉनी हेम्ब्रोम, जॉन एम्मी सोरेन, लव सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देवगन मरांडी का सम्मान समारोह दुमका के युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहा। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड तथा देश का नाम और अधिक रोशन करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ