दुमका दर्पण | दुमका
दुमका जिला कल्याण शाखा ने अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालयों में Service Procurement के आधार पर घंटी आधारित (अंशकालीन) शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी एवं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 04 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA), कल्याण शाखा, दुमका पिन - 814101 (समाहरणालय, दुमका ब्लॉक - A) के कार्यालय में बंद लिफाफे में कार्यालय अवधि के दौरान स्वीकार किए जाएंगे।
जिले के 15 आवासीय विद्यालयों में होगी नियुक्ति
घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति दुमका जिले के विभिन्न अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालयों में की जाएगी। इनमें दुमका, शिकारीपाड़ा, काठीकुंड, गोपीकांदर, मसलिया, जामा, जरमुंडी, रामगढ़ सहित विभिन्न प्रखंडों के कुल 15 आवासीय विद्यालय शामिल हैं।
कुल 83 पदों पर होगी नियुक्ति
अधिसूचना के अनुसार कुल 83 पद रिक्त हैं।
विषयवार रिक्तियां
- प्राथमिक (मैट्रिक प्रशिक्षित) शिक्षक – 42 पद
- सामाजिक विज्ञान – 9 पद
- विज्ञान – 5 पद
- संस्कृत – 5 पद
- अंग्रेजी – 3 पद
- गणित – 2 पद
- हिन्दी – 4 पद
- संगीत / शारीरिक शिक्षक – 5 पद
- भौतिक विज्ञान (+2) – 2 पद
- जीव विज्ञान (+2) – 2 पद
- रसायन विज्ञान (+2) – 2 पद
- गणित (+2) – 2 पद
न्यूनतम योग्यता
- विषयवार रिक्तियों के क्रमांक 01, प्राथमिक (मैट्रिक प्रशिक्षित) शिक्षक के लिए संबंधित योग्यता के साथ बी.एड./शिक्षक प्रशिक्षण आवश्यक है।
- विषयवार रिक्तियों के क्रमांक 02 से 08 तक के लिए संबंधित विषय में स्नातक एवं NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. आवश्यक है।
- विषयवार रिक्तियों के क्रमांक 09 से 12 के विषय शिक्षकों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduate) तथा बी.एड. अनिवार्य होगा।
- सभी डिग्रियां NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान की होनी चाहिए।
मिलेगा ₹200 प्रति घंटी मानदेय
चयनित शिक्षकों को ₹200 प्रति घंटी की दर से मानदेय दिया जाएगा।
- प्रतिदिन अधिकतम 4 घंटी
- सप्ताह में अधिकतम 5 कार्य दिवस के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- केवल दुमका जिले के निवासी आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के साथ दुमका जिले का आवासीय प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की आयु
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 55 वर्ष
होनी चाहिए।
आयु की गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
यदि संबंधित प्रखंड में योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो जिला स्तर पर उपलब्ध योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
स्थानीय भाषा की जानकारी रखने वाले तथा संबंधित क्षेत्र के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सेवा अवधि
चयनित शिक्षकों की नियुक्ति प्रारंभ में अधिकतम 6 माह के लिए होगी।
संतोषजनक कार्य होने पर इसे अगले 6 माह तक बढ़ाया जा सकता है। यह व्यवस्था अधिकतम एक वर्ष अथवा नियमित शिक्षकों की नियुक्ति/पदस्थापन होने तक प्रभावी रहेगी।
यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी तथा भविष्य में नियमित नियुक्ति या स्थायीकरण का कोई दावा मान्य नहीं होगा।
आवेदन के साथ लगाएं ये दस्तावेज
आवेदन के साथ स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी—
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंकपत्र
- बी.एड./शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- आवासीय प्रमाण-पत्र
- तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन कैसे करें?
आवेदन केवल विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे।
लिफाफे के ऊपर संबंधित विषय का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य होगा।
आवेदन प्रपत्र दुमका जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
👉 आधिकारिक वेबसाइट: https://dumka.nic.in
दुमका दर्पण की जानकारी: दुमका जिले के योग्य युवाओं के लिए यह शिक्षण क्षेत्र में रोजगार का अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन कर सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने चाहिए। विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

0 टिप्पणियाँ